{"_id":"5b82e1c742c792466f4a198b","slug":"21535304135-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल समेत तीन दुकानों में हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल समेत तीन दुकानों में हुई चोरी
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना अंतर्गत केकराही गांव में शनिवार की हौसला बुलंद चोरों ने मोबाइल, टायर और फोटो स्टेट दुकान को निशाना बनाया। चोर 25 सेट मोबाइल, एक इनर्वटर समेत 50 हजार से अधिक सामान उठा ले गए। दुकानों की दिवार तोड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का जायजा लिया।
शनिवार की रात चोरों ने शमशेर के टायर की दुकान में लगे लकड़ी का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान के भीतर से चोरों ने पड़ोसी चंद्रबली के मोबाइल की दुकान के कच्ची दिवार में बड़ा सा होल बनाकर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान के अंदर से ही पड़ोसी प्रदीप विश्वकर्मा के फोटो स्टेट की दुकान का भी दिवार तोड़ कर घुस गए। चोरों ने नकदी समेत सामानों को लेकर फरार हो गए। रविवार की अलसुबह मोबाइल और फोटो स्टेट के दुकानदार सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चन्द्रबली विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने मकान में ही न्यू मोबाइल बेचने के साथ ही मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों का मरम्मत करता है। चोर काउंटर में रखा 15 सौ नकदी, 25 मोबाइल, इनर्वटर समेत 50 हजार का सामान चुरा ले गए। फोटो स्टेट और टायर की दुकान से भी हजारों का सामान उठा ले गए है। एक ही रात तीन दुकानों में चोरी होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।