फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अबूझ हाल में श्रमिक की मौत,हत्या की आशंका

अबूझ हाल में श्रमिक की मौत,हत्या की आशंका

Mon, 20 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अबूझ हाल में श्रमिक की मौत,हत्या की आशंका
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के बीना पुलिस चौकी इलाके में सोमवार सुबह चबूतरे पर मृत पड़े मजदूर को लेकर सनसनी फैल गई। श्रमिक के सिर में हल्की चोट है। इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

चंदुआर गांव का रहने वाला राकेश कुमार बियार (30) रविवार की रात शौच के लिए घर से निकला लेकिन लौटा नहीं। राकेश को सुबह गांव के पास स्थित आजाद नगर पहाड़ी के पास मौजूद जगतलाल जायसवाल के दुकान के बगल में स्थित चबूतरे पर पड़ा मिला। देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौजूद लोगों के मुताबिक मृतक के सिर में हल्के चोट का निशान है। इससे हत्या की चर्चा को बल मिला लेकिन पुलिस का कहना है कि परिजनों के तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि मजदूरी का काम करने वाला राकेश घर से शौच के लिए निकला था और उससे किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed