बीजपुर। रविवार को नेमना के जंगल में मिले लाल बाबू गुर्जर के शव के मामले में नया मोड़ आया गया है। बाबू के भाई समय लाल ने बीजपुर में तहरीर देकर आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ अभिषेक सिंह ने मंगलवार को जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नेमना निवासी लाल बाबू गुर्जर( 38) संदिग्ध परिस्थियितों में लापता हो गए थे। रविवार को थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शाम को पता चला की एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शव की शिनाख्त लाल बाबू गुर्जर के रूप में हुई। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।भाई समय लाल ने उसी समय आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उसका आरोप था कि झुनलाल, राजेंद्र प्रसाद , अश्वनी, गोपाल, रोहित, संगीत , राधाकृष्ण, बालकृष्ण ने हत्या कर शव को जंगल में फेक दिया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जांच में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह पहुंचे। जांच के उपरांत उन्होनें गिरोह बनाकर हत्या करने और शव को जंगल में ले जाकर फेकने की धारा 147, 302, 201 के तहत मामला दर्ज कराया है।