फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एसडीएम ने रोका नाली का निर्माण

एसडीएम ने रोका नाली का निर्माण

Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने रोका नाली का निर्माण
म्योरपुर। एसडीएम रामचंद्र यादव ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग से बनवाए जा रहे नाली का कार्य रोक दिया। अवैध खनन कर बनवाए जा रहे नाली को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध खनन स्थल का भी निरीक्षण किया। म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर मनबसा गांव के पास सड़क किनारे नाली निर्माण हो रहा है। एसडीएम ने सड़क पर रखे गए बोल्डर को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने नाली निर्माण में हो रही सामग्री के इस्तेमाल के कागजात की जानकारी ली। वहां कार्य करा रहा व्यक्ति संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। उन्होंने अवैध खनन कर सामग्री का इस्तेमाल किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। उन्होंने पहाड़ी से लाए जा रहे बोल्डर के स्थल का निरीक्षण किया। अवैध खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसडीएम ने खनन को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। एसडीएम ने बताया कि शिकायत पर उन्होंने मौके की जांच की। इस पर मौजूद लोग सामग्री से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। इसलिए काम बंद कर दिया गया है। अवैध खनन स्थल का भी निरीक्षण किया गया है। मौके पर खनन होते हुए पाया गया है। इससे संबंधित रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed