Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKD leader and retired employee, injured in a scooter

Dehradun News: स्कूटर हादसे में घायल उक्रांद नेता और सेवानिवृत्त कर्मचारी का निधन

Mon, 09 Nov 2026 09:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
UKD leader and retired employee, injured in a scooter
- चार नवंबर को लेहमन पुल पर हुआ था हादसा, झाझरा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
विज्ञापन


- उक्रांद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, शांति धाम में दी गई अंतिम विदाईसंवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के लेहमन पुल पर चार नवंबर को हुए स्कूटर हादसे में घायल उक्रांद नेता और यूजेवीएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी पूरण चंद्र चंदोला (63) का निधन हो गया है। उन्होंने ग्राफिक एरा अस्पताल, झाझरा में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से उक्रांद कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।
दिनकर विहार, एनफील्ड रोड निवासी पूरण चंद्र चंदोला बीते चार नवंबर को अपने स्कूटर से बाबूगढ़ स्थित एक रेस्टोरेंट से एटन बाग की ओर जा रहे थे। तभी लेहमन पुल के पास उनका स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में चंदोला गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरण चंद्र चंदोला उक्रांद के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ थी। सोमवार को शांति धाम में उनका पूरे विधि-विधान से दाह संस्कार किया गया। इस दौरान उक्रांद नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

उक्रांद नेता अरविंद तोमर ने बताया कि दुर्घटना के बाद से ही उनका उपचार चल रहा था। अंतिम यात्रा में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, भूपेंद्र सिंह नेगी, जयकृष्ण सेमवाल, पूरन प्रसाद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद कोटियाल और लक्ष्मण सिंह नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके निधन को संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed