{"_id":"5ae4c0a64f1c1b340a8b6ec3","slug":"201524940966-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, आठ घायल
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घोरावल के केवली गांव में खुले में शौच के लिए जा रही महिला को साइकिल सवार ने धक्का मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि बभनी थाना क्षेत्र के बसकट्टा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बभनी थाना क्षेत्र के कोल डिपो बसकट्टा मोड़ के पास एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। पिकअप म्योरपुर कुंडाडीह से बारात कर वापस वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी बभनी कस्बे से आगे बढ़ी कि कोल डिपो बसकट्टा के पास पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक अखिलेश कुमार दूबे (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में मुकेश कुमार (27), रविंद्र कुमार (23), अनिल कुमार (22) सुरेश कुमार (34) पुरुषोत्तम (32) निवासी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां से सभी को अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। उधर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव निवासी सिरवंती देवी (80) पत्नी बुद्धिराम शनिवार को भोर में घर के बाहर शौच करने के लिए निकली थी। उसी दौरान घोरावल राबर्ट्सगंज मार्ग पर एक साइकिल सवार व्यक्ति ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद साइकिल सवार फरार हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि महिला की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की देर रात बाइक व ऑटो की टक्कर में मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा निवासी राजेंद्र (18) पुत्र रामकिरन, मालवा निवासी विनोद कुमार (17) पुत्र छटंकी और घोरावल के पिड़रिया निवासी महेंद्र (25) पुत्र राजमन घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से महेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया गया।