फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दहशत में रहे कई गांवों के ग्रामीण, उड़ी रही नींद

दहशत में रहे कई गांवों के ग्रामीण, उड़ी रही नींद

Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दहशत में रहे कई गांवों के ग्रामीण, उड़ी रही नींद
घोरावल। नौगढ़वा में शनिवार की सुबह तेंदुए के हमले में एक युवक के घायल होने और खेत में तेंदुए के छिपे होने की खबर से इलाके के कई गांवों में दहशत की स्थिति बनी रही। नौगढ़वा, पेढ़ धुरकरी के साथ ही इसके आस-पास के लोग जहां इसको लेकर अलर्ट रहे, वहीं तेंदुए की एक झलक पाने के लिए भी देर शाम तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह बजे जैसे ही घटना सामने आई नौगढ़वा और आस पास के गांवों, घोरावल कस्बे समेत पूरे क्षेत्र में तेंदुए के मौजूदगी की खबर फैल गई। तेंदुए के गेहूं के खेत में ही छुपे रहने, देर शाम तक उसका पता न चलने से इलाके में भय का माहौल बना रहा। शाम ढलते ही जहां तमाम लोगों ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। वहीं खेत-सिवान, बाजार जाने के दौरान सावधानी बरती जा रही। लोगों को सावधान भी किया जाता रहा कि तेंदुए के पकड़े जाने तक दरवाजा खिड़की कायदे से बंद रखें और सावधानीपूर्वक बाहर निकलें।लंबे अरसे बाद घोरावल क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने पर तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed