{"_id":"5c8d3f63bdec22144a272321","slug":"191552760675-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर में बाईक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर (सोनभद्र)। सीआईएसएफ आवासीय परिसर के पास शनिवार की सायं अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बीजपुर कोरियर कम्पनी में कार्यरत डोडहर निवासी (25) वर्षीय विनोद गुप्ता पुत्र बसन्त लाल गुप्ता बाइक से शनिवार की सुबह अपने काम से विंध्यनगर गया हुआ था शाम को वापस लौटते वक्त सीआईएसएफ कालोनी से थोड़ी दूरी पर टावर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार मौके से फरार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि बीजपुर की ओर आ रही तेज गति की बाईक ने विनोद को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े। दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई, विनोद की हालत गम्भीर देख मौके से बाइक उठा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा विनोद को रिहन्द चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।