{"_id":"5b804ed642c792464d1bb33c","slug":"191535135446-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज व्यापारी की सिर में चोंट लगने से हुई थी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीज व्यापारी की सिर में चोंट लगने से हुई थी मौत
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्रसगंज के बीज व्यवसायी राजेश मौर्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में उसके सिर के पीछे चोट लगने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को सीओ विवेकानंद तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने जांच के लिए पानी के बोतल, दवा की शीशी आदि को कब्जे में लिया है। राजेश की पत्नी और उसकी बेटी से पूछताछ की गई है।
सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थतियों में राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल निवासी बीज व्यापारी कमला के इकलौते पुत्र राजेश की मौत हो गई थी। राजेश की पत्नी का कहना था कि कर्ज से परेशान होकर उसके पति ने आत्महता कर लिया जबकि पिता राजेश के ससुर अमरेंद्र मौर्य, उसके बेटे मनोज मौर्य, चचिया ससुर सत्येंद्र मौर्य, उसके बेटे और सास के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ ने व्यापारी के घर पहुंच कर जिस कमरे में उसकी मौत हुई थी उसका निरीक्षण कर बेड के पास रखे पानी के बोतल, दवा से भरी शीशियों आदि को कब्जे में लिया। बताया कि पत्नी अर्चना और उसकी सात वर्षीय बेटी से घटना को लेकर उन्होंने पूछताछ की है।