फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिकअप पेड़ से टकराई, नौ घायल, तीन गंभीर

पिकअप पेड़ से टकराई, नौ घायल, तीन गंभीर

Thu, 19 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिकअप पेड़ से टकराई, नौ घायल, तीन गंभीर
थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बभनी मार्ग पर चीकू टोला स्थित बुढ़वा मंदिर के पास गुरुवार की सुबह बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गइ। हादसे में पिकअप सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बभनी गांव के करमहल टोला से बुधवार की रात एक बारात छत्तीसगढ़ के मढ़ना गांव में गई थी। गुरुवार की सुबह विदाई के बाद बाराती पिकअप से बभनी वापस लौट रहे थे। पिकअप बभनी के चीकू टोला के पास सुबह करीब 11 बजे पहुंची थी कि साइकल सवार एक बालक सड़क पर आ गया। उसके बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे पिकअप में सवार माताशरन (20) पुत्र गोपाल निवासी चौना, अजय कुमार (23), रामशकल (22), करन (16), मुन्ना (15), कुंदन (15), देवनरायन (14) , अजय कुमार (12), धनपत (16) निवासी बभनी घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मामले की सूूचना पुलिस को दी। साथ ही मदद कर कुछ लोगों ने निजी अस्पताल में भेजवाया। उधर अजय कुमार, कुंदन और करन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां तीनों को गंभीर हालत में अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया है। शेष सभी घायलों का उपचार बभनी के प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा सवारी वाहन, नौ घायल
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सभी का सीएचसी में कराया गया। दो घायलों को भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल बासरूप (38) पुत्र रामदयाल निवासी सरडीहा और सुरेश कुमार (32) पुत्र राजाराम निवासी महुअरिया को गंभीर चोट आई है। डॉ. शाह आलम ने बताया कि जिनको हल्की फुल्की चोट थी, उन्हें मलहम पट्टी कर दवा देकर छुट्टी कर दी गयी। शेष दो लोगों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed