फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सुनीता प्रकरण: पति समेत पांच पर एफआईआर

सुनीता प्रकरण: पति समेत पांच पर एफआईआर

Mon, 12 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुनीता प्रकरण: पति समेत पांच पर एफआईआर
सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में आग से झुलसने के कारण नौ फरवरी को हुई सविता की मौत ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। हरनाकछार निवासी उसके पिता रामनाथ पनिका की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति जमुना, ससुर रामगरीब, सास फुलमतिया, जेठ रामबाबू, जेठानी सुनीता देवी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। दहेज के लिए उत्पीड़ित करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

रामनाथ ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी एक मई 2008 को कटौंधी के रामगरीब के बेटे जमुना प्रसाद संग हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के अन्य लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। कई बार पचास हजार नकद और एक बाइक न मिलने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। इसको लेकर कुछ वर्ष पूर्व पंचायत भी हुई थी लेकिन ससुरालियों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। आरोप है कि गत आठ फरवरी की दोपहर एक से दो बजे के बीच भी सविता को प्रताड़ित किया गया और उस पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी गई। बचने के चक्कर में उसने अपने पति को पकड़ भी लिया लेकिन उसे बचाया नहीं गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में पति भी झुलस गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। नौ फरवरी को सविता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को उसके पिता रामनाथ की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed