फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नकली 45 बोरी वाल पुटी बरामद, मुकदमा दर्ज

नकली 45 बोरी वाल पुटी बरामद, मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
नकली 45 बोरी वाल पुटी बरामद, मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित जैन बंधु के हार्डवेयर और मार्बल की प्रतिष्ठान पर शुक्रवार की शाम जेके वॉल पुट्टी की टीम और क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 45 बोरी पुट्टी बरामद की है। जेके वॉल पुट्टी कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार की तहरीर पर प्रकाश जीनियस इंटर कालेज के प्रबंधक राजेंद्र जैन और उनके भाई अजय जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। दिल्ली स्थिति जेके वाल पुट्टी प्रबंधन को जानकारी मिली कि राबर्ट्सगंज स्थित जैन बंधु उसके नाम पर नकली पुट्टी बेच रहे हैं। शुक्रवार को कंपनी के मैनेजर सुनील कुुमार राबर्ट्सगंज पहुंचे और एसपी आरपी सिंह से मिलकर इसकी शिकायत की। एसपी आरपी सिंह ने क्राइम ब्रांच प्रभारी राजकुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा के साथ मैनेजर को मौके पर भेजा। दोपहर बाद करीब तीन बजे राबर्ट्सगंज में स्थित जैन बंधु के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया तो जांच में पुट्टी नकली पाई गई। मौके से पुलिस ने 45 बोरी नकली पुट्टी बरामद की। जैन बंधु नगर के बड़े कारोबारी हैं और इनका अपना प्रकाश जीनियस स्कूल भी है। दोनों भाइयों राजेंद्र जैन और अजय जैन को पुलिस कोतवाली ले गई। मैनेजर सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र जैन और अजय जैन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद जैन बंधु के वहां छापा मारा गया है। जांच में पता चला है कि ये लोग जेके वॉल पुट्टी का ब्रांड नेम इस्तेमाल कर स्थानीय स्तर पर तैयार पुट्टी बेच रहे थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed