{"_id":"598def384f1c1be3498b4608","slug":"191502474040-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान व गांजे के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के सामान व गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ओबरा में बीते दिनों हुई चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी के आभू्षण, बाइक अन्य सामान और गांजा बरामद हुआ है। तीनों का चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को खुलासे की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि ओबरा के सेक्टर पांच, सेक्टर 10 में तीन स्थानों पर भीषण चोरी की घटनाएं हुई थी। एसपी ने क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में एक टीम बनाकर मामले के खुलासा का निर्देश दिया था। एसपी के मुताबिक गुरुवार की रात एसओ ओबरा रेलवे पुल के पास से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के मगरहवा निवासी संजय पुत्र स्व. त्रिभुवन, चोपन थाना क्षेत्र के सलईनवा गांव निवासी श्याम बहादुर गोंड़ और ओबरा के नई बस्ती निवासी विनोद स्वीपर के रूप में हुई। उनके पास से पास से साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने उषा वर्मा, देवराज और नित्यानंद मिश्रा के घर चोरी की है। स्वर्णआभूषण के साथ अन्य सामान उठा ले गए थे जबकि नित्यानंद की मोटर साइकिल भी चुरा ली थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने कई साथियों के नाम का खुलासा किया है। एसपी आरपी सिंह ने मामले का खुलासा करने वाली टीम में शामिल थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रमोद यादव, साहिब यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा, विजय बहादुर, रामाश्रय यादव व अनिलेश सिंह को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर एएसपी मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित मौजूद रहे।