फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   करेंट लगने से किशोरी, महिला की मौत

करेंट लगने से किशोरी, महिला की मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
करेंट लगने से किशोरी, महिला की मौत
सोनभद्र (अनपरा)। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी और रेहटा गांव में गुरुवार की दोपहर करेंट लगने से एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई। किशोरी का हाथ काम करते समय लटक रहे तार से छू गया जबकि महिला को कपड़ा फैलाते समय करेंट लगा।
विज्ञापन

कुलडोमरी गांव में आंचल (14) पुत्री सत्यनारायण गुप्ता गुुरुवार की दोपहर घर में काम रही थी। जहां वह काम रही थी वहीं बिजली का तार लटक रहा था। काम के दौरान ही उसका हाथ तार से छू गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर जब परिवार वाले उसके पास पहुंचे तो वह करेंट लगने से अचेत हो गई थी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते लेकिन चंद मिनट में ही उसकी मौत हो गई। उधर रेहटा गांव की सावित्री (35) पत्नी रामसुभग गुरुवार की दोपहर ही घर में कपड़ा धोने के बाद उसे छत पर लोहे के तार पर फैलाने गई थी। जैसे ही वह कपड़ा तार पर फैलाई करेंट की चपेट में आ गई। तार में पहले से ही करेंट आ रहा था, जिसकी जानकारी उसके परिवार वालों को भी नहीं थी। करेंट के कारण महिला तार से ही चिपक गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों जगहों से शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में बुधवार की शाम विद्युत करेंट से प्रीतम (6) पुत्र लोकपति तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा था, उसके बोनट पर प्रीतम बैठकर खेल रहा था। इसी बीच बगल से खींचा गया कटा केबल तार उसने पकड़ लिया, जिससे करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जब घर के लोगों ने शाम करीब पौने सात बजे देखा तो प्रीतम औंधे मुंह ट्रैक्टर के बोनट पर गिरा हुआ था और उसकी सांस चल रही थी। ट्रैक्टर में भी करेंट आ गया था। गांव के लोगों ने बांस के डंडे से केबल तार को छोड़ाया। इसके बाद प्रीतम को लेकर चोपन सीएचसी जा पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed