फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर में घुसकर सो रही विवाहिता के साथ बलात्कार

घर में घुसकर सो रही विवाहिता के साथ बलात्कार

Sun, 18 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर सो रही विवाहिता के साथ बलात्कार

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सो रही एक विवाहिता के साथ बलात्कार होने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुबाष के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना तीन दिन पूर्व की है। रविवार को घटनास्थल का पुलिस ने जायज लिया।

पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार की रात वह अपने घर में बच्चे के साथ सो रही थी। उसी वक्त गांव का एक युवक दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो युवक अंदर घुसकर उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। उसका पति गाड़ी चलाने और सास और ससुर पाही पर बने मकान में सोने गए थे। उधर आरोपी विवाहिता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। दूसरे दिन पीड़िता ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी तो वे लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पीड़िता ने आपबीती बताई। सीटी क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पता चला है कि पीड़िता व आरोपी के परिवार वालों से पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed