फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हेलमेट के जांच के नाम पर किये जा रहे दुव्र्यवहार से नागरिकों मे रोष

हेलमेट के जांच के नाम पर किये जा रहे दुव्र्यवहार से नागरिकों मे रोष

Fri, 10 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट के जांच के नाम पर किये जा रहे दुव्र्यवहार से नागरिकों मे रोष

विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद परियोजना आवासीय परिसर स्थित गेट पर हेलमेट जांच को लेकर शुक्रवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय नागरिकों में नोंकझोंक हो गई। विवाद के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो मामला शांत हो गया।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे। इसी बीच आवासीय परिसर गेट पर हेलमेट जांच के बहाने लोगों को रोका जाने लगा। अभिभावकों ने बताया कि जांच कर रहे लोगों के वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात तो मांगे ही गए बल्कि बाइक पर बैठे एक से ज्यादा बच्चों को उतरवा भी दिया गया। जिससे अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। दोनों पक्षों में जारी जद्दोजहद के बीच मामला थाने पहुंच गया। पुलिस मामले पर कुछ कार्रवाई करती कि वाहनों की जांच करने वाले परियोजना कर्मी मौके से फरार हो गए और सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने बच्चों को विद्यालयों में जाने की अनुमति प्रदान की। इस संबंध में एनटीपीसी रिहंद के पीआरओ अजय सिंह का कहना है कि आवासीय परिसर में आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। हालांकि उत्पीड़न का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed