{"_id":"5c912c84bdec2214161d5490","slug":"181553017988-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी कर वनकर्मी के हत्यारोपियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलियारी/सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के समीप मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस ने वनकर्मी मोहन राम मौर्य के फरार चल रहे तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी छह हत्यारोपी फरार हैं। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने फरार अपने अन्य साथियों के बारे में अहम जानकारी दी है। उनकी निशानदेही पर पुलिस फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए हाथ पांव मार रही है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है। 15 मार्च की रात नकटुआ की जंगल में अवैध खननकर्ताओं ने लाठी-डंडे से वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। इसमें बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के आगडारी गांव निवासी गार्ड मोहन राम मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मेें ही गार्ड की मौत हो गई थी। इस मामले में मांची रेंजर डीबी सिंह की तहरीर पर रायपुर थाने में तीन नामजद, छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सलमान ताज पाटिल ने सदर सीओ राहुल मिश्रा के नेतृत्व मेें रापपुर एसओ और स्वॉट टीम प्रभारी को हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया था। एएसपी नक्सल अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दरमा मोड़ के पास घेराबंदी कर रायपुर एसओ कमलेश पाल ने नामजद हत्यारोपी लक्ष्मी कांत यादव, उसके भाई विजय कांत यादव और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला करने की बात भी स्वीकार की है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।