फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस के सामने मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटा

पुलिस के सामने मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटा

Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटा
मधुपुर(सोनभद्र)। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में रविवार की रात भूतप्रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यूपी 100 के जवानों के सामने मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से वृद्ध समेत दो को पीट दिया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाल पहुंचे लेकिन हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने श्यामलाल यादव (55) को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेेफर कर दिया। उधर हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके घरों पर छापेमारी की, लेकिन एक भी नहीं मिले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नागनार हरैया गांव के रहने वाले श्यामलाल यादव (55), उसके भाई रामलाल (48) की और उनके परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब चल रही है। कुछ ओझाओं ने उनको बताया कि गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने भूत किया है। रविवार की शाम करीब सात बजे गांव के एक मंदिर पर ग्रामीणों के समक्ष ओझाओं ने भूत करने वालों और भूत से परेशान रहने वालों के समक्ष पंचायत शुरू कराया। इस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला गंभीर होने पर ओझा फरार हो गए। ग्रामीणों ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों में दोबारा विवाद शुरू हुआ तो रामलाल ने घटना की सूचना सौ नंबर को दे दी। कुछ देर में पीआरवी के जवान पहुंच कर विवाद करने वालो को समझाने बुझाने में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से श्यामलाल को पीटने लगे। उसे बचाने के लिए रामलाल गया तो मनबढ़ों ने उसे भी नहीं बख्शा। जवानों ने मनबढ़ों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे उनसे भी उलझ गए। इसकी जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज सुकृत के साथ कोतवाल पहुंच गए लेकिन तब तक हमलवार फरार हो चुके थे। पुलिसकर्मी घायलों को पीएचसी मधुपुर ले गए। डॉक्टर ने श्यामलाल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि घायल या उसके घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावरों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed