फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone-pelting occurs in Sakhan Kalan following a verbal altercation between two communities, sparked by a dispute between children.

Saharanpur News: साखन कलां में बच्चों के झगड़े में दो समुदायों में कहासुनी के बाद पथराव

Mon, 26 Oct 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting occurs in Sakhan Kalan following a verbal altercation between two communities, sparked by a dispute between children.
देवबंद के साखन कलां गांव में मुस्लिम व दलित समुदाय के बीच हुए झगड़े के बाद एक मकान में खड़े लोग
-पुलिस ने दोनों समुदायों के करीब 10 लोगों को हिरास्त में लिया, पथराव में कोई नहीं हुआ चोटिल
विज्ञापन


-मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

तल्हेड़ी बुजुर्ग। साखन कलां गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने रविवार को गांव में दो समुदायों के बीच बवाल करा दिया। देर शाम दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद उनके बीच पथराव हो गया। लेकिन कोई भी चोटिल नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरास्त में लिया है।

शनिवार को मुस्लिम और दलित समुदाय के बच्चों में क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी। उस दौरान मामला शांत करा दिया गया था। परंतु रविवार की रात करीब आठ बजे दोनों समुदायों के लोग लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पथराव होते देख आसपास खड़े लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। किसी व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर पुलिस को गांव में झगड़ा होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सिंह और कोतवाल संदीप बालियान भारी पुलिस बल के साथ साखन कलां गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस धरपकड़ कर दोनों पक्षों के दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ग्राम प्रशासक नरेंद्र कुमार नीटू ने बताया कि वह गांव से बाहर हैं परंतु गांव में झगड़ा होने की उन्हें सूचना मिली है।
विज्ञापन


--------

वर्जन

खेलने के दौरान एक समुदाय के बच्चे ने दूसरे समुदाय के बच्चे की पिटाई कर दी थी। इसी मामले में दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ है। लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों समुदायों के करीब 10 लोगों को हिरास्त में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी देवबंद

देवबंद के साखन कलां गांव में मुस्लिम व दलित समुदाय के बीच हुए झगड़े के बाद एक मकान में खड़े लोग

देवबंद के साखन कलां गांव में मुस्लिम व दलित समुदाय के बीच हुए झगड़े के बाद एक मकान में खड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed