फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused in the smuggling of peacock feathers arrested

Farrukhabad News: राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंखों की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused in the smuggling of peacock feathers arrested
फर्रुखाबाद। वन्य जीवों की ए श्रेणी में शामिल राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़कर यातनाएं देकर उसके पंख निकालने के बाद तस्करी करने के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने घर में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसके घर से 300 से अधिक पंख भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग को बीते दिन राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़कर उसके पंख निकालने का एक फोटो मिला था। इसकी गोपनीय जांच में वन विभाग ने राष्ट्रीय पक्षी को यातनाएं देकर पंख निकालने और उन्हें महंगे दामों पर बेचने को लेकर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद वारंट जारी किया।
विज्ञापन

शहर के वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार की अगुवाई में टीम बनाकर शनिवार शाम मोहम्मदाबाद पुलिस के साथ गांव दनियापुर में नरेश (52) के घर पर दबिश दी गई। घर में जांच पड़ताल के बाद वन विभाग की टीम को 300 से अधिक पंख बरामद हुए। वन विभाग ने नरेश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय लाया गया। यहां गिरफ्तारी की लिखापढ़ी कर दोपहर में वन रक्षक मोहित सक्सेना ने लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़कर उसके पंख निकालने के फोटो मिले थे। इसके बाद नरेश पर केस दर्ज कर लिया गया था। उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed