फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested and sent to jail in connection with the stabbing murder of a young man

Hisar News: चाकू मारकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested and sent to jail in connection with the stabbing murder of a young man
हिसार। रेलवे स्टेशन पर चाकू मारकर जोधकां (सिरसा) निवासी करण की हत्या के मामले में शास्त्री नगर निवासी आरोपी दक्ष और मोहित को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि वारदात का मुख्यारोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
गांव जोधकां निवासी करण गांव के मोनू, राहुल, शुभम, प्रवीन, भगवानदास, विशाल, राकेश, आदि के साथ 18 अक्तूबर की सुबह 5 बजे सालासर पैदल गया था। वहां पूजा करने के बाद वह साथियों के साथ 23 अक्तूबर को ट्रेन में बैठकर सिरसा जा रहा था। ट्रेन में हिसार के शास्त्री नगर के कई युवक डिब्बे में सफर कर रहे थे जो जोर-जोर से भोंपू बजा रहे थे। इस पर यात्रियों और करण व उसके दोस्तों ने विरोध जताया तो वह उनसे बहस करने लगे।
विज्ञापन

हिसार रेलवे स्टेशन पर उन युवकों ने करण व उसके साथियों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में करण, शुभम, राहुल व मोनू घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां करण की मौत हो गई। जीआरपी ने इस मामले में शास्त्री नगर निवासी मोहित, अरुण व रितिक सहित 6-7 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed