{"_id":"5bbba167867a55287312f19f","slug":"181539023207-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम करने में 16 नामजद, 70 अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क जाम करने में 16 नामजद, 70 अज्ञात पर मुकदमा
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में 16 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने और उनकी तलाशी में जुट गई है। एक छात्र की स्कार्पियों के धक्के से हुई मौत से क्षुब्ध लोगों ने शनिवार को दुद्धी-हाथीनाला मार्ग जाम कर दिया था।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में घर से बाहर सड़क पर निकले एक छात्र को स्कार्पियो ने धक्का मार दिया था। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण स्कार्पियों को पकड़ नहीं सके थे लेकिन उसका नंबर पहचान लिया था। शनिवार को ग्रामीणों ने स्कार्पियों को एक व्यक्ति के घर के चहारदीवारी में देखा तो उन्होंने सड़क पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया था लेकिन लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने के लिए अड़े हुए थे। एसडीएम के आने पर मामला शांत हो सका था। अब पुलिस ने जाम के मामले में उप निरीक्षक सर्वानंद की तहरीर पर प्रदीप कुमार पुत्र शिव गोविंद, बृजेश पुत्र सीताराम, विध्यांचल पुत्र हरी शंकर, संतराम पुत्र बुझावन, जीतू पुत्र राम गोपाल, मानदिश पुत्र तिलक, रमेश भारती पुत्र धनीराम, अयोध्या पुत्र मिश्रीलाल, ब्रह्मानंद पुत्र चंद्रिका, अशोक पुत्र मानिक चंद, अनंतलाल पुत्र देवचंद, श्रीनंदन पुत्र शंभू, विमला देवी पत्नी इंद्रमणि, शैल पुत्री शिव गोविंद, शकुंतला पुत्री शिव गोविंद, पिंकी पुत्री त्रिभुवन सभी निवासी रजखड़ के अलावा 70 अज्ञात लोगो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।