फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वैकल्पिक व्यवस् था होने तक नहीं टूटेगा स्कूल

वैकल्पिक व्यवस् था होने तक नहीं टूटेगा स्कूल

Tue, 10 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
वैकल्पिक व्यवस्
था होने तक नहीं टूटेगा स्कूल
वीआईपी गेस्ट हाउस में सोमवार को चली द्विपक्षीय वार्ता के दौरान शिशु शिक्षा निकेतन एवं शांति निकेतन स्कूल की दीवार तोड़े जाने के मामले का पटाक्षेप हो गया। वार्ता के दौरान कुछ छात्रों ने गेस्ट हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर ली। सीओ डॉ. केजी सिंह ने सुरक्षा कर्मियों को समझा बुझाकर शांत कराया। विद्यालय एवं बिजली प्रबंधन ने विद्यालय के बच्चों एवं कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था न होने तक विद्यालय को नहीं तोड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में सोमवार की देर शाम तक ओबरा सीओ की अध्यक्षता में चली द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कई बार हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन एवं बिजली प्रबंधन ने सर्वसम्मति से विद्यालय के बच्चों एवं कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जब तक नहीं हो जाती तब तक विद्यालय को नहीं तोडने का निर्णय लिया। विद्यालय प्रबंधन अन्यत्र स्थान दिए जाने को लेकर मांगपत्र ओबरा सीजीएम को दिया जाएगा। वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्थानीय लोग एकत्र रहे। वहीं कुछ छात्रों द्वारा वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा में तैनात भूतपूर्व सैनिक के जवान के साथ मारपीट की गई। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह ने बताया कि मामले पर नजर रखी जा रही है। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मुख्यालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर मंगलवार की सुबह शिशु शिक्षा निकेतन में विद्यालय पुन: हंगामे की खबर मिलते ही फोर्स के साथ सीओ डॉ. केजी सिंह स्कूल पर पहुंच कर विद्यालय से जुड़े लोगों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। वार्ता के दौरान मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह, इं. आरके सिंह, इं. महेंद्र सिंह, इं. एके राय, विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वरी नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed