फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिता-पुत्री पर गैर जमानती वारंट

पिता-पुत्री पर गैर जमानती वारंट

Wed, 28 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्री पर गैर जमानती वारंट
गाजीपुर जाकर युवराजपुर गांव निवासी अमरावती को धमकाने के मामले में वहां की अदालत ने राबर्ट्सगंज के उरमौरा में रह रही पिता-पुत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, धमकाने आदि का आरोप है।
विज्ञापन

सप्ताह भर पूर्व सुहवल निवासी अमरावती ने सीजीएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि राबर्ट्सगंज में रह रही प्रिया अनु चौहान और उसके पिता शिवपूजन चौहान (मूलत: निवासी सुल्तानपुर) 18 फरवरी को उनके यहां आए और उसके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की बात कहते हुए दरवाजा खोलवाने लगे। दरवाजा नहीं खोला तो उसे तोड़ने का प्रयास किया। शोर पर आसपास के लोग जुट गए। तब वे धमकी देते हुए वहां से चले गए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इसे गंभीर मामला माना। पाया कि आरोपियों को मुकदमे की जानकारी है। इसके बावजूद न तो जमानत करा रहे हैं, ना ही हाजिर हो रहे हैं। इस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। दरअसल इसी पक्ष से जुड़े एक मामले में गोरारी की साधना पांडेय ने अपने पति शशिभूषण पांडेय पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed