{"_id":"595934fe4f1c1b8e548b4a58","slug":"181499018494-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकानों पर चला लाठी-डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दूकानों पर चला लाठी-डंडा
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगज में स्थित एक देशी शराब, एक विदेशी शराब और एक बियर की दूकान पर रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस बीच सरेआम लाठी-डंडे चलने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार की रात की है। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले भागने लगे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
रात करीब नौ बजे नवीन सब्जी मंडी के समीप स्थित देशी, विदेशी शराब की दूकान व बियर की दूकान पर मारपीट होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर फोर्स के साथ एसडीएम विशाल यादव, सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा पहुंचे तो मारपीट करने वाले भागने लगे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम विशाल यादव ने बताया कि जांच करने पर दोनों शराब और बियर की दूकानों का लाइसेंस 30 जून 2017 तक था। इसलिए दूकानों को सील कराने के साथ ही पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली भेजा गया। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मारपीट के आरोप में पकड़े गए प्रथम पक्ष से अंग्रेजी शराब के विक्रेता सहिजन गांव निवासी असरफ अली, देशी शराब विक्रेता विजय कुमार, बियर विक्रेता मिर्जापुर के जमुनिया बाजार निवासी विनोद कुमार, रामगढ़ निवासी राजन और द्वितीय पक्ष के राबर्ट्र्सगंज के पूरब मोहाल निवासी छोटेलाल, सिविल लाइंस रोड निवासी वीरेंद्र, पुसौली निवासी अभिषेक, सुजीत, रिंकू, राजपुर निवासी रामधनी व एक अन्य व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसडीएम विशाल यादव का कहना है कि आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारियों से बगैर लाइसेंस के दूकानें कैसे संचालित हो रही थी, इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।