फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दारोगा पर ब्यूटी पार्लर संचालिका का छेड़खानी का आरोप

दारोगा पर ब्यूटी पार्लर संचालिका का छेड़खानी का आरोप

Mon, 22 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दारोगा पर ब्यूटी पार्लर संचालिका का छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन


सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में संचालित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ एक दारोगा की ओर से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दारोगा प्रयागराज (इलाहाबाद) जिले में तैनात बताया जा रहा है। पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को एफआईआर का आदेश देने की गुहार लगाई है। आरोपों के बावत कोर्ट ने पुलिस से आख्या तलब की है। पीड़िता का कहना है कि वह ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। वह लड़कियों को ब्यूटी पार्लर का कार्य सिखाती भी है। उसका आरोप है कि छह सितंबर 2018 की दोपहर करीब दो बजे वर्दी में एक दारोगा हाथ में पिस्टल लेकर उसके पार्लर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वहां मौजूद लड़कियों को भी उसने गाली दी। विरोध करने पर दारोगा मारपीट करने पर अमादा हो गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed