{"_id":"5b3fb2664f1c1bc3248b4d7e","slug":"171530901094-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या व दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या व दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गुरुवार की रात पुलिस ने हत्या व दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सिरसोती गांव में बुधवार को हुई प्रवीण की हत्या मामले में फरार हुए आरोपी व्यास जायसवाल को स्थानीय बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि प्रवीण हत्याकांड के इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रवीण के परिजनों ने थाने के सामने शव रख कर धरना भी दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी परियोजना परिसर कालोनी निवासी सूरज वर्मा पुत्र विदेशी चंद वर्मा को भी गुरुवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। सूरज वर्मा के खिलाफ एक किशोरी ने चार दिन पूर्व दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी का आरोप है कि एक जुलाई की रात घर में अकेला देख सूरज ने दुष्कर्म किया था। घटना के दो दिन बाद तीन जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सूरज की तलाश में जुटी थी और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।