{"_id":"5a43ebbe4f1c1b502b8b6f52","slug":"171514400702-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस के धक्के से बाइक सवार युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस के धक्के से बाइक सवार युवती की मौत
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सड़क हादसे में उजाला उर्फ पायल (18) पुत्री भगवान सोनी की मौत हो गई, जबकि शिवम सोनी (21) पुत्र स्व. पाली गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार बरवाटोला स्थित पायल के भाई के ससुराल जा रहे थे। म्योरपुर से बीजपुर मार्ग पर होते हुए जैसे ही बाइक सवार देवरी गांव पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने उन्हें म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने युवती को देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।