फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तेंदुआ के हमला से बाल घायल

तेंदुआ के हमला से बाल घायल

Fri, 22 Mar 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ के हमला से बाल घायल
सिंगरौली। गोरबी वन परिक्षेत्र के चमरखोह गांव में बुधवार की शाम करीब सात बजे तेंदुआ के हमले से किशन घायल हो गया। वह घर के बाहर खेल रहा था इस दौरान तेंदुआ उसे जबड़े में लेकर भागने लगा। परिवार वालों ने तेंदुवा का पीछा किया तो वह बच्चे को छोड़कर भाग निकला। घायल बच्चे को एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तेंदुआ रोड पार कर रहा था, उसी समय किशन उसके सामने पड़ गया, जिसे वह अपना शिकार बनाने के लिए जंगल की ओर ले कर जाने लगा। तेंदुआ करीब 20 मीटर तक किशन को घसीटते हुए ले गया था जिससे उसके गर्दन, सिर एवं जांघ में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभागके एसडीओ बीबी सिंह, रेंजर आरएस पटेल, डिप्टी रेंजर आरके मिश्रा व अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंच गए। वन कर्मियों ने तेंदुआ को खोजने के लिए विभाग की टीम के साथ ही सीधी एवं बांधवगढ़ की टीम ने सर्चिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed