फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मां के खाने में दवा डालने के शक में पत्नी को पीटा

मां के खाने में दवा डालने के शक में पत्नी को पीटा

Wed, 18 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मां के खाने में दवा डालने के शक में पत्नी को पीटा
सोनभद्र। मां के खाने में कीटनाशक दवा डालने के शक में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बुधवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पत्नी का कहना है कि उस पर ससुराल पक्ष के लोग गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है। क्षेत्र के एक गांव में महिला भोजन करने बैठी। उसी समय महिला ने खाने से दुर्गंध होने की शिकायत परिवार के लोगों से की। महिला अपनी बहू पर खाने में कीटनाशक दवा मिलाने का आरोप लगाने लगी। पति मनोज ने इस बारे में पत्नी से पूछा और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति मनोज ने पत्नी की पिटाई कर दी। मंगलवार को इस मामले में पंचायत चली लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। बुधवार को महिला ने 100 नंबर पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया पकड़े गए मनोज की पत्नी की पिटाई करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र। दो दिन पूर्व पन्नूगंज थाना क्षेत्र के जेंदी गांव में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को घायल रीता देवी ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगणों को उसकी अनायास पिटाई की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया मड़ई लगाने को लेकर विवाद होने का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई करने वालों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed