फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बुद्ध की प्रतिमा को कब्जे में लेने से बढ़ा आक्रोश

बुद्ध की प्रतिमा को कब्जे में लेने से बढ़ा आक्रोश

Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध की प्रतिमा को कब्जे में लेने से बढ़ा आक्रोश
बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित परियोजना के खाली जमीन में कुछ लोगों द्वारा मंगलवार की सुबह बुद्ध की प्रतिमा रख दी गई। एनसीएल के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले को लेकर एक पक्ष में आक्रोश है।
विज्ञापन

बीना चिकित्सालय के पीछे तालाब के पश्चिम छोर पर खाली पड़े भू-भाग पर मंगलवार को कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर बुद्ध की प्रतिमा रख दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ ही एनसीएल बीना परियोजना के प्रबंधन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्य को रोकवा दिया तथा मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के इस कदम का कुछ लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया लेकिन सख्ती के आगे उनकी एक न चली। पिपरी के क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि परियोजना प्रबंधन व शासन के बिना अनुमति के किसी भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं की जा सकती है। शासनादेश के विपरीत कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निर्माण करा रहे लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि कोई भी इस तरह का कार्य न करें। एनसीएल के पीआरओ सीरस सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के इस तरह के कार्यों पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed