फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को सिपाही ने पीटा, चक्काजाम

कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को सिपाही ने पीटा, चक्काजाम

Mon, 05 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को सिपाही ने पीटा, चक्काजाम
सोनभद्र (वैनी)। रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में यूपी-100 ड्यूटी में तैनात एक सिपाही ने कोचिंग से लौट रहे एक छात्र की पिटाई कर दी। और साथ भी ले गए। इससे गुस्साए लोगों ने खलियारी-राबर्ट्सगंज मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने संबंधित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सेमरिया गांव में रविवार की सुबह यूपी-100 की पुलिस किसी का विवाद सुलझाने के लिए गई थी। पुलिस दोनों पक्षों से वार्ता कर रही थी। वहां पहले से ही भीड़ लगी थी। इसी बीच सेमरिया गांव का अब्दुल गफ्फार (20) पुत्र तैयब अंसारी कोचिंग से पढ़कर लौट रहा था। भीड़ देख वह वहीं रुक गया। इसी दौरान यूपी-100 के एक सिपाही ने पहले लोगों को वहां से हटाना शुरू किया और फिर गफ्फार की पिटाई कर दी। यह देख लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर खलियारी-राबर्ट्सगंज मार्ग पर ब्लाक कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए यूपी 100 ने छात्र को छोड़ दिया, लेकिन ग्रामीण सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़ गए। इसकी जानकारी मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने लगी, लेकिन लोग जिद पर अड़े हुए थे कि जब तक एफआईआर नहीं करते, तब तक जाम नहीं समाप्त होगा। इस पर पुलिस ने सौ नंबर के सिपाही के खिलाफ एफआईआर का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। चक्काजाम करने वालों में बृज बिहारी, तैयब अंसारी, राजाराम, गब्बर, शिवानंद, गुलाब, दीपक, ओम प्रकाश, विवेक शामिल रहे। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस अब्दुल गफ्फार को मेडिकल के लिए वैनी हॉस्पिटल ले गई। उधर एसपी आरपी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed