{"_id":"597635d14f1c1b1e198b462f","slug":"161500919249-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलछाप डॉक्टर ने निकाला बच्चादानी, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलछाप डॉक्टर ने निकाला बच्चादानी, जांच शुरू
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। झोलाछाप डॉक्टर किस कदर लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं यह फिर सामने आया। राबर्ट्सगंज स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर ने कमोदा (55) का आपरेशन कर उसकी बच्चेदानी निकाल दी। सोमवार को अचानक कमोदा की हालत खराब हो गई। जब यह बात इलाके में फैली तो कांग्रेस जनों ने पीड़िता को सीएमओ के पास लेकर गए। सीएमओ डॉ. केजी सिंह ने उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां से डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया। सीएमओ ने एसीएमओ को अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
दुद्धी कोतवाली के जोरूखाड़ गांव निवासी पीड़िता कमोदा ने सीएमओ को बताया कि वर्ष 2016 मेें दुद्धी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए गई। डॉक्टर ने बच्चादानी में रोग होने की बात कहते हुए एंबुलेंस से राबर्ट्सगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। परिवारीजन ने जमीन और जेवर बेचकर अस्पताल को कई किस्तों में करीब दो लाख रुपये दिए। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर महिला की बच्चादानी निकाल दी। इसके बाद डॉक्टर ने छह माह तक दवा चलने की बात कहते हुए उसे छुट्टी दे दी। महिला ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से खून और मवाद निकल रहा है। उधर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कमोदा के इलाज का समुचित व्यवस्था एवं संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो आंदोलन किया जाएगा। माले नेता मो. कलीम ने भी महिला का मुफ्त मेें उपचार कराने की मांग की। सीएमओ डॉ. केजी सिंह ने कहा कि एसीएमओ डॉ. यूपी पांडेय को जिन अस्पतालों में महिला का उपचार हुआ है उनकी जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर प्रमोद पांडेय, फैजान अहमद, सूरज वर्मा, आकाश, मोहित मिश्रा, वाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।