{"_id":"5d0fc1908ebc3e79f315d242","slug":"156131366319-sonbhadra-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रायबरेली में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में रायबरेली में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रायबरेली में स्थित फिरोज गांधी इंजीनियरिंग इंस्टीच्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर शार्दूल सिंह (28) की शनिवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी गर्भवती पत्नी आरती (26) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों स्कूटी से राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर स्थित अपने आवास से उपचार के लिए वाराणसी गए थे। वहां से लौटते समय रात मेें करीब नौ बजे मधुपुर में सड़क हादसा हुआ। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार की दोपहर जिला अस्पताल में कराया गया।
ब्रह्मनगर निवासी शार्दूल सिंह पुत्र स्व. बुद्घिराम सिंह शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी से पत्नी को लेकर वाराणसी उपचार के लिए गए थे। वहां से उन्हें अपनी माता की दवा भी लानी थी। दोनों शाम को वहां डॉक्टर को दिखाने के बाद माता की दवा लेकर स्कूटी से ही वापस राबर्ट्सगंज आ रहे थे। वे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचे ही थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को धक्का मार दी।
इससे करीब छह माह से गर्भवती आरती कुछ दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उनके पति शार्दूल की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया शार्दूल के पेट के हिस्से पर चढ़ गया, जिससे पेट के अंदर का हिस्सा बाहर निकलकर आ गया। घटना की जानकारी उधर से गुजर रहे वाहनों के चालकों ने पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से तड़प रही आरती को पुलिस ने एक वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। उधर मामले की जानकारी मोबाइल के जरिए उनके परिवार वालों को भी दी। इस पर परिवार के कुछ लोग मौके पर तो कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आरती को वाराणसी स्थित ट्रांमा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने मृत असिस्टेंट प्रोफेसर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। शार्दूल और आरती की शादी अभी पिछले साल ही जुलाई माह में हुई थी। लोगों ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही दोनों की शादी को एक साल हो जाते।