{"_id":"5d0fc18d8ebc3e79f315d23f","slug":"15613136601377050-sonbhadra-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 77050 रुपये ऐंठा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 77050 रुपये ऐंठा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में साइबर क्राइम रुक नहीं रहा है। रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर मनीष कौशल से 77,050 रुपये ठगी करने के वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। यह कार्यवाही एसपी सलमान ताज पाटिल के निर्देश पर पीड़ित की तहरीर पर हुई।
पुलिस ने बताया कि बीएसएनएल राबर्ट्सगंज निवासी पीड़ित मनीष कौशल का कहना है कि उसने अखबार में प्रकाशित विज्ञापन जिसमें नौकरी दिलाने का विवरण था, आठ मई 2019 को उसने प्रकाशित दो मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। नौ मई को एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल कर बोला कि आपका चयन हो चुका है। उसने 1550 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस, 5000 वेतन के लिए, 9200 रुपये डिलेवरी खर्च के लिए, 12,400 रुपये कंपनी इंश्योरेंस के लिए लक्ष्मी कुमार के एकाउंट में ट्रांसफर करवाया। फिर उससे नो आब्जेक्शन सार्टिफिकेट के लिए 16,000 रुपये सुंदर प्रसाद के खाते में ट्रांसफर करवाया। दस मई को जीएसटी के तौर पर नौ हजार रुपये, 12,400 रुपये डीटीओ के तौर पर अक्षय के अकाउंट में ट्रांसफर कराया। फिर प्रार्थी से रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए 9,300 रुपये सुंदर प्रसाद के खाते में ट्रांसफर कराया। इसके बाद और रुपये की मांग करने लगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। उसका कहना है कि उससे कुल 77,050 रुपये की ठगी की गई। उसने अपने दोस्तों से रुपये लेकर दिया है। पुलिस का कहना है कि मनीष की तहरीर पर ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।