फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाखों की हेरोइन, कट्टा, कारतूस के साथ दस गिरफ्तार

लाखों की हेरोइन, कट्टा, कारतूस के साथ दस गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
लाखों की हेरोइन, कट्टा, कारतूस के साथ दस गिरफ्तार

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 289 ग्राम हेरोइन, की बिक्री का 12200 रुपये और एक कट्टा मय कारतूस के साथ बरामद हुआ। पूछताछ के बाद अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। यह जानकारी रविवार को सदर कोतवाली में एएसपी ओपी सिंह ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि जिले में एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ और असलहे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को राबर्ट्सगंज, चोपन और अनपरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने हेरोइन के कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त के पास अवैध असलहा, कारतूस भी मिला। पकड़े गए करमा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अजीत यादव के कब्जे से 99 ग्राम हेरोइन, राबर्ट्सगंज के दलित बस्ती निवासी मनोज के पास से 21 ग्राम हेरोइन, हमीद नगर निवासरी इकबाल के पास से 23 ग्राम हेरोइन, बरैला गांव निवासी संजय के पास से 20 ग्राम हेरोइन, लोरिक के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन, रौप घसिया बस्ती निवासी विकास यादव के पास से एक कट्टा, एक कारतूस,चोपन थाना क्षेत्र के चोपन गांव निवासी रणजीत यादव उर्फ पप्पू यादव के पास से 41 ग्राम हेरोइन, सेंदुरिया गांव निवासर रविशंकर चेरो के कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन, चोपन बैरियर निवासी बाबूराम साहनी के पास से 20 ग्राम हेरोइन, अनपरा थाना क्षेत्र के परासी पूर्वी के वार्ड पांच निवासी राजकुमार के पास 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 29 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सलमान ताज पाटिल द्वारा अभियुक्तों को पकडने में शामिल स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह, सदर कोतवाल नवीन तिवारी, अपना थानाध्यक्ष शैलेश राय, चुर्क चौकी इंचार्ज राजेश सिंह, सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह समेत अन्य को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed