{"_id":"5d0bcd018ebc3e1ebd7ec6a9","slug":"156105445010-sonbhadra-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोटेदार के पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना पुलिस ने चौना गांव के कोटेदार हरदेव के पुत्र अमरेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव के ही फूलकूंवर के तहरीर पर हुई है। गांव के करीब 70 लोगों के खाते से एक लाख 25 हजार रुपये मजदूरी निकालने का आरोप कोटेदार पुत्र पर है।
आरोप है कि कोटेदार के पुत्र ने ग्रामीणों का राशन कार्ड यूनिट बढ़वाने के नाम पर अंगूठा निशान लगवाकर उनके खाते से मनरेगा की मजदूरी हड़प लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अब तक फरार है। बता दें कि पिछले दिनों चौना गांव के कोटेदार के पुत्र अमरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के राशन कार्ड की यूनिट बढ़वाने के नाम पर उनसे ईपास मशीन पर अंगूठा निशान लगवा लिया था। इसके बाद उसने इन ग्रामीणों के खाते से मनरेगा की मजदूरी का धन निकाल लिया। जब ग्रामीण ग्राम प्रधान के पास मनरेगा की मजदूरी मांगने गए तो प्रधान ने उन्हें बताया कि उनके खाते में मजदूरी भेज दी गई है। फिर जब ग्रामीण बैंक गए तो वहां उन्हें पता चला कि अमरेंद्र कुमार की आईडी से उनके खाते से मनरेगा मजदूरी का करीब 70 लोगों का एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिया गया है। जब ग्रामीणों को पता चला कि कोटेदार के पुत्र ने धोखाधड़ी कर यह धन आहरित कर लिया है तो ग्रामीणों ने चौना चौराहे पर उसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। साथ ही मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी किया था। तब कोटेदार ने पुत्र की गलती को स्वीकार करते हुए सभी का रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था। कुछ एक लोगों का पैसा भी वापस हुआ लेकिन सभी लोगों को धन वापस नहीं मिल सका। इस पर गांव के ही फूलकूंवर ने कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले मे पुलिस ने अमरेंद्र निवासी चौना के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।