{"_id":"5d03dc818ebc3e6c6d27bad3","slug":"15605341348-sonbhadra-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की का नाम गलत छपवाने पर बारात में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लड़की का नाम गलत छपवाने पर बारात में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के बघमंदवा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार की रात बरात के वाहनों पर लगे पोस्टर पर लड़की का गलत अंकित कर चस्पा करवाने को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। सूचना सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर विवाह संपन्न कराया। वहीं पुलिस ने अधिक विवाद कर रहे दो युवकों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के बघमंदवा ग्राम पंचायत में फूलचंद घसिया के घर उसकह लड़की की बरात आई थी।
वर पक्ष के लोग राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव से बरात लेकर नियत समय पर लौबंद ग्राम पंचायत के बघमंदवा पहुंच गए थे। इस दौरान गाड़ियों पर लगे पोस्टर पर लड़की का नाम जहजिया लिखे जाने को लेकर कन्या पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों ने सुनीता के जगह जहजिया नाम लिखे होने को लेकर नाराजगी जताते हुए विवाद कर लिया। कुछ युवकों ने इस दौरान मारपीट भी शुरू कर दी। बरात में मारपीट के बाद अफरा तफरी मच गई।ग्रामीणों की सूचना पर आधी रात के बाद डायल सौ के सिपाही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बरात वापस जाने लगी। डायल सौ नंबर के सिपाहियों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। इस पर लीलासी चौकी की पुलिस भी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद वर एवं कन्या पक्ष के लोग विवाह पर राजी हो गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के विवाह की रस्म की अदायगी की गई। बरात में अधिक विवाद कर रहे रवि निवासी रौप, कोतवाली राबर्ट्सगंज, सुरेंद्र घसिया निवासी जोरुखाड़ थाना विंढमगंज को शांति भंग की धारा 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया।