फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बुजुर्ग को लूटने आए बाइक सवार गिरफ्तार

बुजुर्ग को लूटने आए बाइक सवार गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग को लूटने आए बाइक सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के मधुघूटरा के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम बुजुर्ग न सिर्फ लूट का शिकार होने से बच गए बल्कि हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। आस पास मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया है दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

खोतोमहुआ गांव सोमारू गोंड (65 ) बृहस्पतिवार की शाम आसनडीह की तरफ से पैदल घर की ओर जा रहे थे। उसी समय छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार ने सोमारू को तंबाकू के लिए रोका। तंबाकू खाने के बाद पीछे बैठा युवक बुजुर्ग को बाइक पर बैठाने लगा। पहले तो सोमारू ने मना किया बाद में वह वह जैसे ही गाड़ी बैठने लगा उसी समय बाइक सवार ने जेब से हाथ डालकर 2300 रुपये निकाल लिए। सोमारु ने बाइक की हैंडिल पकडकर खींच दिया और बाइक सवार गिर पड़। सोमारू के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए। मौका पाकर एक युवक फरार हो गया जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड लिया। मामले की जानकारी बभनी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जय प्रकाश पुत्र अकालू पटेल निवासी गोबर्धनपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वही फरार युवक बभनी थानाक्षेत्र के नधिरा गांव का रामा पनिका के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार रामा की तलाश पुलिस कर रही है। वही हाथापाई में सोमारू को मामूली चोट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed