{"_id":"6ae5f6576b247dd35e046312","slug":"one-accused-arrested-with-a-firearm-pistol-haldwani-news-c-35-1-sdrn1005-156128-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात पुलिस टीम अस्पताल चौराहे, रोशनाबाद पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी अस्पताल रोड की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय निवासी किशनपुर आम्ला, थाना नगीना बिजनौर यूपी हाल एलपस कॉलोनी हेतमपुर बताया। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और चोरी भी करता है। कुछ दिन पहले चोरी करते समय गिरने से उसके बाएं घुटने में चोट आई थी। शुक्रवार को भी वह कंपनी से आने वाले लोगों की तलाश में घूम रहा था।