{"_id":"5cffebb8bdec22076402a7c6","slug":"156027588717-sonbhadra-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने जा रहे महिला की कार के धक्के से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा लेने जा रहे महिला की कार के धक्के से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी ग्राम पंचायत में सोमवार देर रात कार की चपेट में आने से दवा लेने जा रही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
सतद्वारी ग्राम पंचायत के हिरनखुड़ी निवासी तेतरा देवी (50) पत्नी सच्चेलाल विश्वकर्मा की स्वास्थ्य खराब था। परेशानी होने पर वह सोमवार रात करीब आठ बजे डाक्टर को दिखाने व दवा लेने के लिए शिवद्वार मंदिर के पास किसी निजी अस्पताल में जा रही थी। जब वह मंदिर से करीब 50 मीटर की दूरी पर थी, उसी दौरान बर्दिया की तरफ जा रही एक वैगनआर कार ने महिला को पीछे से धक्का मार दिया और महिला कार की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल तेतरा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्राइवर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की ओर से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डाक्टर ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दुर्घनाग्रस्त वैगनआर कार को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। मंगलवार सुबह पंचनामा के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक महिला के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में महिला के पति सच्चेलाल विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन