{"_id":"6a89f3af19cf8dfbc20e6f2a","slug":"uproar-following-the-entry-of-outsiders-after-a-seat-dispute-two-apprehended-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-147820-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीट विवाद के बाद बाहरी युवकों की एंट्री से हड़कंप, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीट विवाद के बाद बाहरी युवकों की एंट्री से हड़कंप, दो पकड़े
Sun, 23 Aug 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएमश्री एसएन शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज में सीट पर बैठने के लिए हुए विवाद के बाद शनिवार को एक छात्र अपने दो साथियों के साथ बाइक से विद्यालय परिसर पहुंच गया। इससे स्कूल के छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानाचार्य की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बीते बृहस्पतिवार को कक्षा नौ के दो छात्रों के बीच कक्षा में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट भी हुई। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शनिवार को उसी विवाद के बाद एक छात्र अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से कॉलेज पहुंच गया। बाहरी युवकों को परिसर के आसपास देख छात्रों ने शिक्षकों को सूचना दी। इसी बीच युवक बाइक से भागने लगे। प्रभारी प्रधानाचार्य अमित ध्यानी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष के दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।