फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संक्रामक रोगो से चिकित्सालयों में बढ़ी मरीजो की तादाद

संक्रामक रोगो से चिकित्सालयों में बढ़ी मरीजो की तादाद

Mon, 10 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
संक्रामक रोगो से चिकित्सालयों में बढ़ी मरीजो की तादाद

विज्ञापन
अनपरा/बीजपुर। मानसून आगमन के आहट के बीच ऊर्जांचल में जारी उमस व भीषण गर्मी से विभिन्न क्षेत्रों में संक्रामक रोगों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिससे चिकित्सालयों में मरीजों की तादाद बढ़ गयी है।
विगत एक सप्ताह पूर्व आई आंधी व पानी ने क्षेत्र में जहां उमस को बढ़ा दिया है वहीं पड़ रही भीषण गर्मी से संक्रामक रोगों ने भी पांव पसार दिया है जिससे लोग गर्मी से होने वाली बीमारियों से जूझ रहे हैं। गर्मी के कारण उल्टी, दस्त व बुखार से परेशान लोग डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। जिससे डॉक्टरों की कमाई में बेतहाशा वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है तेज धूप में थोड़ी सी भी असावधानी होने पर लू लग जा रहा है। इस दौरान डॉक्टर दवाएं कम शरीर में पानी की कमी बता ग्लूकोज की बोतले चढ़ा मोटी कमाई कर रहे है। बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदन को झुलसाने वाली धूप से लोगों का हाल बेहाल है तरह-तरह की बीमारियों के पांव पसारने से क्षेत्र के निजी अस्पताल मरीजो से पटे पड़े है बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार का एक मात्र सरकारी अस्पताल बीजपुर पुनर्वास में खोला तो गया है लेकिन डॉक्टरों के अभाव में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी है। जबकि एनटीपीसी के धन्वन्तरि अस्पताल में महंगी चिकित्सा व्यवस्था के कारण गरीब तबके के मरीज निजी डाक्टरों से अपना इलाज कराना ज्यादा सुविधा जनक समझते है। जिससे झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी कट रही है। क्षेत्र में गर्मी और लू का कहर इस कदर जारी है कि इंसान तो इंसान जानवर भी सुबह सबेरे ही सुरक्षित जगह की तलाश में जुट जाते है। भीषण गर्मी का आलम यह है कि सुबह से शाम तक सड़कों और बाजारो में कफ्र्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed