फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तेंदू पता तोड़कर ले जा रहे 24 लोग पकड़े गए

तेंदू पता तोड़कर ले जा रहे 24 लोग पकड़े गए

Sun, 02 Jun 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
तेंदू पता तोड़कर ले जा रहे 24 लोग पकड़े गए

विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी वन रेंज क्षेत्र से तेंदूपत्ता तोड़कर अवैध रूप से झारखंड लेकर जा रहे 24 लोगों को वन विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर पकड़ लिया। पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ मजदूर पिपरी स्थित जंगलों से तेंदूपत्ता तोड़कर रेलवे स्टेशन पर रखकर पैसेंजर से ले जा रहे है। सूचना पाकर उन्होंने तत्काल टीम लेकर रेलवे स्टेशन पर छापा मारा जहां उन्होंने 42 गट्ठर तेंदूपत्ता लेकर जाते हुए 24 मजदूरों को पकड़ लिया। मजदूरों ने बताया कि वे सब तेंदूपत्ता लेकर झारखंड जा रहे हैं। वन विभाग की टीम सारा माल जब्त करते हुए सभी को रेंज कार्यालय पर ले गयी, जहां संपाती पुत्री नगीना, पार्वती पत्नी चंद्रमन, गौरव गुप्ता पुत्र रामराज, लोटन पुत्र माधव महतो समेत 20 अन्य लोगों को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा करते पाया गया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के लोगों का कहना है कि रेलवे कर्मियों की मिलीभगत से कुछ दिनों से अवैध रूप से तेंदूपत्ता झारखंड भेजा जा रहा है। पिपरी रेंजर ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई के लिए डीएफओ व वन निगम के लौंगिग प्रबंधक को पत्र भेजकर मामले से अवगत करा दिया गया है। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर धीरेंद्र मिश्रा, विनीत सिंह, संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed