{"_id":"5cf2c5e2bdec22073a5fe518","slug":"15594142879-sonbhadra-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नंबर प्लेट से उलझी कोयला चोरी की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी नंबर प्लेट से उलझी कोयला चोरी की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल बीना परियोजना में चोरी का कोयला लदा ट्रक पकड़े जाने के मामले में वाहन का सही नंबर नहीं अंकित होने से जांच उलझ गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। ट्रेलर मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस आरटीओ विभाग की मदद ले रही है।
ऊर्जांचल में अभी तक रेलवे रैंक से कोयला चोरी होने की बाते प्रकाश मे आती रही है। लेकिन ऐसा पहला मामला खुलकर प्रकाश में आया है कि एनसीएल की खदानों से अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों की मिली भगत से कोयला चोरी का खेल खेला जा रहा है। बीना खदान में चोरी का कोयला लेकर भाग रहे ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने के बाद खुले भेद से एनसीएल प्रबंधन भी हतप्रभ है। सूत्रों की माने तो जो वाहन पकड़ाया है उसमें कई नंबर प्लेट बरामद हुई है जिसको देखते हुये घटना की जांच कर रहे बीना पुलिस ने बताया कि कोयला चोरी में पकड़े गये वाहन के मालिक का पता लगाने के लिये वाहन का इंजन व चेचिस नंबर आरटीओ विभाग को भेजा गया है। जिससे यह पता चल सके कि वाहन का सही नंबर क्या है, और गाड़ी का रजिस्टेशन किसके नाम पर है। साथ ही लोक सम्पत्ति क्षतिनिवारण सहित दो धाराओं को बढ़ाते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। साथ ही कृष्णशिला व बीना परियोजना के जीएम को भी बैरियर पर वाहनों की आवाजाही से सम्बंधित निर्देंश दिये गये है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां होने की संभावना है।