फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बारात में चले धारदार हथियार, युवक घायल

बारात में चले धारदार हथियार, युवक घायल

Sat, 01 Jun 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बारात में चले धारदार हथियार, युवक घायल
विज्ञापन

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। धारदार हथियार से एक युवक घायल हो गया। घरवाले युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर एसके मंजुल ने चंद्रमनी (18) को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर करने के साथ ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया।

पुलिस के अनुसार कोटा गांव में बारात आई थी। रात करीब दस बजे पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से कुछ देर के लिए बारात मेें अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक पक्ष से कुछ युवक धारदार हथियार से चंद्रमनी के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायलवस्था में युवक को उसके घरवाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घंटे भर उपचार होने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसको रेफर कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक युवक चंद्रमनी को अन्यत्र नहीं ले जाया जा सका था। पुलिस ने बताया कि घायल को उसके बड़े पिता किशुन प्रसाद द्वारा अस्पताल ले जाया गया था। घायल के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed