फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रनटोला के जंगल में पेड़ों की हो रही कटान

रनटोला के जंगल में पेड़ों की हो रही कटान

Sat, 01 Jun 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
रनटोला के जंगल में पेड़ों की हो रही कटान

विज्ञापन
दुद्धी। रेणुकूट वन प्रभाग के म्योरपुर रेंज के तहत रनटोला रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे दोहरीकरण में लगी एक कंपनी जेसीबी से पहाड़ी पर खोदाई करा रही है। इसमें छोटे-बड़े पेड़ों को भी उखाड़ दिया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में असंतोष है।

लोगों का कहना है कि इससे पर्यावरण को क्षति हो रही है। दोहरीकरण के कार्य में पेड़ों की कटान वन निगम से कराने का दावा वन विभाग के अधिकारी करते हैं लेकिन मौके पर कुछ दूसरी स्थिति है। क्षेत्र के जमुना, रमेश, अवधनारायण का आरोप है कि वन विभाग की मिलीभगत से पेड़ों की कटान की जा रही है। रनटोला से रेणुकूट तक रेलवे की पटरी के किनारे वन क्षेत्र में मौजूद हजारों पेड़ खनन के दौरान नष्ट कर दिए गए। उन्होंने डीएफओ से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर डीएफओ एमपी सिंह का कहना है कि रेलवे दोहरी करण के लिए रेणुकूट वन प्रभाग से 60 की दशक में लैंड ट्रांसफर रेलवे ने लिया था। दोहरीकरण में 13 हजार पेड़ कटने के भी परमिशन वन विभाग ने निगम को दी है। पटरियों के दोनों तरफ जगह-जगह पर अलग-अलग कैनेज में चौड़ाई है। उसके लिए रेलवे की पथ्थरगढ़ी भी है। वे पेड़ों के कटाने की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed