{"_id":"5cf17558bdec22073a5fe3c8","slug":"15593281345-sonbhadra-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला चोरी: असल आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोयला चोरी: असल आरोपी पकड़ से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल की बीना कोयला खदान से बुधवार शाम चोरी का कोयला लेकर भाग रहे वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, लेकिन आरोपी शुक्रवार को भी पुलिस पकड़ से बाहर रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द चोरों के नेटवर्क का खुलासा हो जाएगा। वहीं कोयला और कबाड़ चोरों का आपसी गठजोड़ को लेकर शक्तिनगर से लेकर अनपरा पुलिस पर सवाल उठते रहे हैं।
ऊर्जांचल में आबाद एनसीएल की कोयला परियोजनाओं से कोयला चोरी व हेराफेरी कोई नई बात नहीं है। बुधवार को बीना कोयला खदान में चोरी का कोयला लेकर भाग रहे ट्रेलर के पलटने से मामले का खुलासा हुआ तो चोरी के नए खेल को समझने वाले हतप्रभ तो केस दर्ज होने के बाद इस मामले में संलिप्त लोग भूमिगत हो गए है। बताते चले कि ट्रेलर पलटने के बाद वाहन को छोड़ चालक फरार हो गया था। परियोजना के सुरक्षा अधिकारी डीके सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व बरामदगी का केस दर्ज करने के बाद संलिप्त लोगों की तलाश शुरू कर दिया है। जांच बीना चौकी इंचार्ज अभिनव वर्मा को सौंपी गई है। शक्तिनगर पुलिस की माने तो तफ्तीश इस बात की हो रही है कि इस कारोबार में कौन-कौन लोगों की भूमिका है और कब से चल रहा था। पुलिस का कहना था कि पंजीकरण नंबर से वाहन स्वामी व चालक के साथ अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई जल्द पूरे नेटवर्क का खुुलासा हो जाएगा।