{"_id":"5ced75b9bdec22074407ebda","slug":"155906609014-sonbhadra-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतप्रेत के चक्कर में मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूतप्रेत के चक्कर में मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव में पांच दिन पूर्व ओझाई के चक्कर में पत्थर से सिर कूच कर लक्ष्मण चेरो की हत्या की गई थी। मंगलवार को घेराबंदी कर प्राथमिक विद्यालय रानीडीह के समीप पुलिस ने हत्यारोपी प्रेम चेरो को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कर लिया। यह जानकारी पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने दी।
उन्होंने बताया कि 24 मई की रात करीब दस बजे रानीडीह गांव के अंजनिया पहाड़ी के नीचे महुआ पेड़ के नीचे लक्ष्मण चेरो की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। इस मामले में 25 मई को मृतक केे भाई शंभू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचक कोन एसओ हत्यारोपी की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को पकड़े गए रानीडीह गांव निवासी हत्यारोपी प्रेम चेरो ने बताया कि लक्ष्मण ओझाई का काम करता था। उसी के जादू टोना के प्रभाव से उसका एक बेटा और कई जानवर मर गए। उसी समय से वह उससे नफरत करता था और मौका पाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।