{"_id":"5ce6e76cbdec2207215a4e0a","slug":"155863644714-sonbhadra-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना से करीब तीन सौ मीटर दूर रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर कोल डिपो के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उधर हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद वहां से ट्रकों को हटवाकर जाम समाप्त कराया।
राबर्ट्सगंज से संभलपुर गेहूं लादकर जा रहा ट्रक बभनी थाना से सटे कोल डिपो के पास छत्तीसगढ़ से एंगल लाद कर आ रहे ट्रक से भिड़ गया। दोनों की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों का अगला टायर ब्लास्ट कर गया। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ से आ रही ट्रक का चालक रविंद्र कुमार (36) पुत्र शिव प्रसाद निवासी गुरूवल थाना घोरावल ट्रक में फ़ंस गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किसी तरह ट्रक के बाड़ी को कटवाकर ट्रक में फंसे चालक रविंद्र का बाहर निकलवाया। इसके बाद चालक को एंबुलेंस से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं राबर्ट्सगंज से गेहूं लाद कर जा रहे ट्रक का चालक मनोज पाल (32) पुत्र सियाराम पाल निवासी नौगवां घोरावल व खलासी
महेश कुमार (25) निवासी करमा को बभनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रेेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से सड़क पर जाम लग गया। ट्रकों के भिडंत के बाद एक ट्रक बीच रास्ते में ही पलट गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेणुकूट से बीजपुर जाने वाली बसें जाम लगने के कारण नधिरा मोड़ से ही बीजपुर के लिए निकलने लगीं। वहीं अंबिकापुर जाने वाली बसें जाम में फंसी रहीं। जब पुलिस ने जेसीबी के सहारे ट्रकों को खिंचवाकर वहां से हटवाया तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।